हेमंत सोरेन चुने गए इंडिया गठबंधन के नेता, 28 नवंबर को ले सकते हैं शपथ

KK Sagar
2 Min Read

झारखंड विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को इंडिया गठबंधन का नेता चुना गया है। 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा में गठबंधन ने 56 सीटें हासिल कीं। इसके बाद रविवार को रांची में इंडिया ब्लॉक की बैठक आयोजित की गई, जिसमें हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता घोषित किया गया।

राजभवन में सौंपा इस्तीफा और पेश किया समर्थन पत्र

हेमंत सोरेन ने रविवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंपते हुए सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान गठबंधन के विधायकों का समर्थन पत्र भी राज्यपाल को सौंपा गया।

राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम जारी रखने और नई सरकार बनाने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर कांग्रेस, आरजेडी और वाम दल के नेता भी मौजूद थे।

Advertisement

28 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह

हेमंत सोरेन ने घोषणा की कि 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में देशभर के नेताओं और समर्थकों के शामिल होने की संभावना है।

महागठबंधन की एकता का प्रदर्शन

कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि चुनाव से पहले ही हेमंत सोरेन को गठबंधन का नेता मान लिया गया था। रविवार को औपचारिक रूप से सभी चारों सहयोगी दलों ने उन्हें नेता चुना।

हेमंत सोरेन ने भरोसा दिलाया कि उनकी नई सरकार झारखंड के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देगी। उन्होंने महागठबंधन की एकता पर जोर देते हुए कहा कि यह सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....