झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र : शपथ ग्रहण, स्पीकर चुनाव और बजट पर चर्चा

KK Sagar
2 Min Read

झारखंड विधानसभा का पहला सत्र आज, 9 दिसंबर 2024 से शुरू हो रहा है। यह सत्र 12 दिसंबर तक चलेगा। पहले दिन सभी नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा, जिसके बाद कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी।

स्पीकर के लिए रवींद्रनाथ महतो का नाम तय

रविवार शाम इंडिया गठबंधन के विधायक दल की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष के नाम पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से रवींद्रनाथ महतो को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया गया। यदि उनका चयन होता है, तो वे इंदर सिंह नामधारी के बाद लगातार दूसरी बार स्पीकर बनने वाले विधायक होंगे।

विधानसभा सत्र का कार्यक्रम

  1. 9 दिसंबर: नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण।
    प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी विधायकों को शपथ दिलाएंगे।
  2. 10 दिसंबर: विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव।
  3. 11 दिसंबर: राज्यपाल का अभिभाषण और हेमंत सोरेन सरकार द्वारा विश्वास मत।

वित्तीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।

12 दिसंबर

    पहली पाली: राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव।

    दूसरी पाली: अनुपूरक बजट पारित।

    चुनाव परिणाम और महिला विधायकों की ऐतिहासिक जीत

    झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में झामुमो के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को 56 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत मिला है। खास बात यह है कि इस बार 12 महिला विधायक चुनी गई हैं, जो राज्य के इतिहास में पहली बार हुआ है।

    विपक्ष की तैयारी

    भाजपा ने सत्र के दौरान सरकार पर हमला करने की रणनीति बनाई है।

    भाजपा विधायक दल की बैठक में तय किया गया कि विधायकों के शपथ और बजट जैसी औपचारिकताओं के बीच वे कानून व्यवस्था, विकास कार्यों में रुकावट और अन्य जनहित के मुद्दों को मुखरता से उठाएंगे।

    भाजपा विधायक दल के नेता का चयन सत्र के बाद किया जाएगा।

    बाबूलाल मरांडी का बयान

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह सत्र छोटा है, लेकिन विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनता से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का नजरिया स्पष्ट किया जाएगा।

    Share This Article
    उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....