पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर भाजपा ने चलाया जन हस्ताक्षर अभियान

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वैट टैक्स कम करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार विरोध कर रही है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश किसान मोर्चा और जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदिब चट्टराज के नेतृत्व में परसुडीह सिनेमा रोड राजेन्द्र पेट्रोल पंप पर जन हस्ताक्षर महा अभियान कार्यक्रम शुरू कराया गया है। पेट्रोल पंप में पेट्रोल-डीजल के आये हुए उपभोक्ताओं में खासकर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता दी। मुख्य रूप से प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह,  जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला मंत्री नीलू मछुआ, पूर्व मंडल अध्यक्ष मेघलाल टुडू, सुजीत अम्बष्ठ, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सह जिला कार्यसमिति सदस्य पंकज सिन्हा, देवेंद्र सिंह, मनोज विश्वकर्मा,  रिंकू चक्रबर्ती, धीरज सिन्हा, राजेश अग्रवाल, बबिता सिंह, लड़ाई मुंडिया, दीपक करुआ, सहीद खान, अशोक सिंह, सोनू श्रीवास्तव, नयन पोद्दार, रविन्द्र सिंह शांति सिंह, राजेन्द्र राज, लखविंदर सिंह मंडल आदि मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *