धनबाद, देवघर और जामताड़ा के अंशकालिक प्रगणकों को निबंधन प्रणाली पर प्रशिक्षण

KK Sagar
1 Min Read

बुधवार को मिश्रित भवन स्थित जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डी.आ.डी.) के सभागार में न्यादर्श निबंधन प्रणाली के तहत धनबाद, देवघर और जामताड़ा जिले के सभी अंशकालिक प्रगणकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची से उप निदेशक भुपने वोरपुजारी और सहायक निदेशक राम भास्कर द्विवेदी ने सभी प्रगणकों को निबंधन प्रणाली के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

प्रशिक्षण के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी उमेश लोहरा, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी प्रमोद कुमार और देवेंद्र कुमार सिंह सहित जिला सांख्यिकी कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement

इसके अलावा, जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-2 आशीष कुमार ने जन्म और मृत्यु की घटनाओं को मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज करने से संबंधित प्रशिक्षण दिया।

TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....