Jamshedpur : ऊर्जा मंत्रालय ने टाटा स्टील-जुस्को को दी प्रोत्साहन राशि, अक्षर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : टाटा स्टील और टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (जुस्को) जमशेदपुर व आदित्यपुर में बिजली वितरण का काम करती है। इन दोनों कंपनियों को ऊर्जा मंत्रालय ने अक्षय ऊर्जा की बढ़ोतरी में बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहन राशि भेजी है। इसमें दोनों कंपनियों को वित्तीय वर्ष 2021-22, वर्ष 2022-23 व वर्ष 2023-24 के लिए कुल 1.74 करोड़ राशि भेजी है। इस राशि का उपयोग अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने में खर्च करने का निर्देश मंत्रालय ने दिया है। वर्तमान में जमशेदपुर में 16 जबकि सरायकेला में दो मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है।

Share This Article