Jamshedpur : आध्यात्मिक विवाह का साक्षी बना एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम, भगवान शिव को पहनाया वरमाला, 15 बहनें बनी शिवप्रिया, ब्रह्मकुमारीज विश्वविद्यालय का ‘समर्पण’ समारोह संपन्न

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम सोमवार को एक आध्यात्मिक विवाह का साक्षी बना। पूरे कोल्हान से 15 बहने शिव को अपना साजन मानकर वरमाला पहनाया और शिवप्रिया बनी। सबसे पहले मंच पर दुल्हन की तरह सजी बहनों का स्वागत गीतों से हुआ। दुल्हन की तरह सजी हुई बहनें बहुत सुंदर आकर्षित लग रही थी। शिव साजन से मिलने के लिए बेकरार इन बहनों ने वहां पर अपने शिव साजन के साथ सात फेरे लेकर उनको वरमाला पहनाई। ये मनमोहक और आलौकिक दृश्य प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से सोनारी मरीन ड्राइव स्थित रिट्रीट सेंटर के उद्घाटन सत्र के तीसरे और अंतिम दिन समर्पण कार्यक्रम का था जिसका आयोजन एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में हुआ।

तीसरा सत्र शिव शक्ति समर्पण समारोह के कार्यक्रम का आरंभ यूनिवर्सल पीस पैलेस ब्रह्माकुमारीज़ सेंटर मरीन ड्राइव में प्रातः काल 10 बजे से समर्पण होने वाली बहनों के परिवार वालों को बैच देखकर मिलन मनाया गया। शाम 4:00 बजे से एक्सलरी ऑडिटोरियम में अलौकिक समर्पण समारोह कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुंबई के सुप्रसिद्ध गायक हरीश मोयल द्वारा संगीत संध्या का कार्यक्रम व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके बाद समर्पण कार्यक्रम पूरे विधि विधान से संपन्न कराया गया। दादियों व अतिथियों का मंच पर पदार्पण होने के बाद उनका स्वागत तिलक, चुनरी, पगड़ी, गुलदस्ता द्वारा संजू बहन के माध्यम से किया गया। वहां उपस्थित सभी भाई-बहनों का स्वागत करते हुए दादियों की वरदानी दृष्टि उन्हें प्राप्त हुई। भ्राता हरीश मोयल द्वारा समर्पण गीत प्रस्तुत किए गए। स्वागत भाषण ब्रह्मा कुमारीज कोल्हान प्रमंडल इंचार्ज अंजू दीदी द्वारा द्वारा दिया गया। वरीय राजयोगा टीचर माउंट आबू से पधारी शीलू दीदी अपने आशीर्वचनों से सबको भरपूर किया। वर्णमाला की विधि गीतों के माध्यम से पूर्ण हुई उसके बाद राजयोगिनी रानी दीदी के मुख कमल से आशीर्वचन प्राप्त हुए।

इस मौके पर बेगूसराय सेवा केंद्र की इंचार्ज बीके कंचन बहन गायक बी.के भानु भाई और बी.के हरीश मोयल, भागलपुर सेवा केंद्र से मुख्य संचालिका अनीता दीदी उपस्थित थीं। इस समारोह के अति विशिष्ट अतिथियों में अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष विनीता शाह, मुंबई फिल्म इंडस्ट्रीज बिजनेस मैनेजर चंद मिश्र, समाजसेविका पूर्वी घोष जैन समाज के सचिव तारू बाला कमानी द्वारा शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अलौकिक समर्पण समारोह में मंच का संचालन बी.के भानु भाई जी, बी.के कंचन बहन जी द्वारा किया गया।

Share This Article