Jamshedpur : पुलवामा के वीर शहीदों को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने दी श्रद्धांजलि, 2 मिनट का रखा मौन

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : 14 फरवरी को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने पुलवामा के वीर शहीदों को शहीद स्थल गोलमुरी में श्रद्धांजलि अर्पित की। आज ही के दिन 2019 में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला किया गया था। जिसमें 45 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए थे। यह हमला जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले के अवन्तिपोरा के निकट लेथपोरा इलाके में हुआ था। उस दिन के कायराना हमले के लिए पाकिस्तान की निंदा की गई। सभी वीर शहीदों को जिन्होंने अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए उनके लिए पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सभी सदस्यों ने बड़ी-बड़ी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। देश ना कभी झुका है और न झुकेगा। यह संकल्प सभी उपस्थित सदस्यों ने लिया। कार्यक्रम में भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, वीर शहीद अमर रहे के नारे से वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का की शुरुआत वीर शहीदों के सम्मान में दीप जला और श्रद्धा सुमन अर्पित कर हुआ। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि पुलवामा में हमारे सैनिकों की शहीदी व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। उनकी शहीदी को देश हमेशा याद रखेगा। जब तक इस श्रृंखला को रोक नहीं जाएगा तब तक उनकी शहीदी पूरी नहीं होगी। हमें इन्हें पहचान कर रोकने की जरूरत है। इस दौरान वीर शहीदों के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

Share This Article