दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कैबिनेट के साथ यमुना घाट पर करेंगी आरती, वासुदेव घाट पर तैयारियाँ शुरू

Anupam Kumar
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: गुरुवार को रेखा गुप्ता ने दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वह दिल्ली को और भी अधिक विकसित बनाएंगी और जनता से किए गए सारे वादे पूरे किए जाएंगे। उनके नेतृत्व में दिल्ली की नई दिशा तय की जाएगी।

कैबिनेट के सदस्य यमुना पूजन कर रचेंगे इतिहास

वहीं आज शाम को यमुना घाट पर आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 7 बजे कैबिनेट की मीटिंग बुलाई गई है। खास बात यह है कि यमुना घाट पर चार आरती के स्टैंड तैयार किए गए हैं। यमुना नदी के किनारे स्थित वासुदेव घाट की सजावट का काम जारी है। यहां पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पूरी कैबिनेट यमुना पूजन कर एक ऐतिहासिक क्षण रचेगी। इस प्रकार की कैबिनेट द्वारा आरती आयोजित करने का यह पहला मौका है।

वासुदेव घाट की महत्ता और आरती का इतिहास

वासुदेव घाट पर पिछले वर्ष अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पहली बार आरती आयोजित की गई थी। इसके बाद से हर मंगलवार और शनिवार को नियमित रूप से आरती का आयोजन होता आ रहा है।

Advertisement

आयोजकों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यमुना को लेकर की गई प्रतिबद्धता के बाद इस आरती की विशेष महत्ता और बढ़ गई है, और भविष्य में इसे प्रतिदिन आयोजित किया जा सकता है। भाजपा की चुनावी जीत के साथ ही दिल्लीवासियों की इस आरती में बढ़ती भागीदारी दर्शाती है कि यमुना के प्रति श्रद्धा और साक्षात्कार में भारी वृद्धि हो रही है।

Share This Article