डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: गुजरात के कच्छ जिले के भुज में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें नौ लोगों की मौत की खबर है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद अस्पताल में इलाज के लिए भेजे गए घायल यात्री
घटना के अनुसार, यह दुर्घटना केरा और मुंद्रा के बीच हुई। दुर्घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने पहुंचकर घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। बस में 45 से अधिक यात्री सवार थे। घायलों की संख्या 38 बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
यह भी देखें:
रांची में रेलवे ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाए बुलडोजर? बरसों से रह रहे लोग हुए बेघर
स्थानीय प्रशासन और पुलिस का तत्परता से बचाव कार्य जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है, और इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है।