झारखंड में महिला रसोइयों के लिए खुशखबरी, मानदेय बढ़ोतरी को मिली मंजूरी

Anupam Kumar
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: झारखंड के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील बनाने वाली महिला रसोइयों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें 3000 रुपये मानदेय मिलेगा। यह घोषणा शुक्रवार को विधानसभा में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने की। उन्होंने बताया कि इसके लिए तीसरे अनुपूरक बजट में राशि का प्रविधान किया गया है। इससे पहले, महिला रसोइयों को केवल 2000 रुपये ही भुगतान किया जाता था।

महिला रसोइयों की मांग का हुआ सम्मान

महिला रसोइयां, जो सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए स्वच्छ और पौष्टिक भोजन तैयार करती हैं, लंबे समय से अपनी मेहनत के अनुरूप मानदेय बढ़ाने की मांग कर रही थीं। राज्य सरकार ने कैबिनेट की बैठक में राशि बढ़ाने की स्वीकृति दी थी, लेकिन इसका लाभ अब तक महिला रसोइयों को नहीं मिल पाया था। अब, विधानसभा में इस मुद्दे पर मंजूरी मिलने के बाद, उनकी मांग पूरी हो गई है।

सरकार का भरोसा

झारखंड में महिला रसोइयों को मानदेय बढ़ाने का मुद्दा लंबे समय से उठ रहा था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने महिला रसोइयों को मानदेय बढ़ाने का भरोसा दिया था, जिसे अब साकार किया गया। वहीं, बिहार में महिला रसोइयां भी अपने मानदेय में वृद्धि के लिए आंदोलित हैं, लेकिन वहां उनकी मांगों पर कोई खास सुनवाई नहीं हो रही है।

Share This Article