जदयू कार्यकर्ताओं की मांग – नीतीश कुमार को मिले भारत रत्न, बेटे निशांत को राजनीति में लाने की अपील

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद। बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन आज धूमधाम से मनाया गया। धनबाद के जदयू कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सर्किट हाउस में नीतीश विचार मंच एवं जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटा गया और उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।

धनबाद महानगर जदयू अध्यक्ष पिंटू सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। पहला प्रस्ताव देश के प्रधानमंत्री से यह मांग करता है कि नीतीश कुमार को उनकी उत्कृष्ट सेवा और विकास कार्यों के लिए ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाए। वहीं, दूसरा प्रस्ताव जदयू के सभी पदाधिकारियों की ओर से नीतीश कुमार से अनुरोध करता है कि वे अपने पुत्र निशांत कुमार को राजनीति में प्रवेश दिलाएं ताकि पार्टी और अधिक मजबूत हो सके।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विकास एवं सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्हें देश के बड़े नेताओं में शुमार किया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....