Jamshedpur : बर्मामाइंस में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, कई घायल, 10 राउंड चली गोली, अफरा-तफरी का माहौल

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : बर्मामाइंस में बीती देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार बर्मामाइंस थाना के पास कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती में दो पक्षों के बीच झड़प हो गयी। इस झड़प में 8 से 10 राउंड गोलियां चली। गोली लगने से एक पक्ष से मोहम्मद अफजल और उसका साथी घायल हो गया। वहीं चापड़ से हमले में दूसरे पक्ष से मोहम्मद शाहरुख और मोहम्मद गुलाम घायल हो गया। गोली चलने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान छीना-झपटी में पिस्टल, मैगजीन और जिंदा गोली भी जमीन पर गिर गयी। सूचना मिलने पर बर्मामाइंस थाना की पुलिस पहुंची। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग घायलों को लेकर अस्पताल गये। घायल मोहम्मद अफजल और उसके साथी को परिजन टीएमएच ले गये।

वही मोहम्मद गुलाम और शाहरुख को परिजन एमजीएम अस्पताल ले गए। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, मैगजीन, चार खोखा और तीन जिंदा गोली बरामद की है। घायल मोहम्मद अफजल की मां सरीफुन खातून के अनुसार बेटा अफजल घर में सो रहा था। इसी बीच मोहम्मद शाहरुख समेत उसके साथी सागिर, कुंदन, जाहिर गुलाम, अयान, रेहान, शाहाबाद समेत अन्य पहुंचे। उनलोगों ने घर में घुसकर अफजल को गोली मारी। अफजल के मुंह में गोली लगी है। उन लोगों ने घर में भी तोड़फोड़ की। उन्होंने बताया कि 2 वर्ष पूर्व भी शाहरुख ने अफजल पर फायरिंग की थी। लेकिन उसे गोली नहीं लगी। दूसरी ओर घायल मोहम्मद कलाम की बहन बेबी खातून के अनुसार मोहम्मद अफजल अपराधिक प्रवृत्ति का युवक है। वह बस्ती में जुआ और मटका खिलाना चाहता था। इसका चाचा शाहरुख विरोध कर रहे थे। पूर्व में अफजल और शाहरुख साथी थे।

Share This Article