रोशनी नाडार बनीं भारत की सबसे अमीर महिला, संपत्ति के मामले में सावित्री जिंदल को पीछे छोड़ा

mirrormedia
3 Min Read

नई दिल्ली। एचसीएल (HCL) ग्रुप के संस्थापक शिव नाडार ने अपनी बेटी रोशनी नाडार मल्होत्रा को कंपनी की 47% हिस्सेदारी सौंप दी है। इस बदलाव के साथ ही रोशनी अब 3.13 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश की सबसे अमीर महिला बन गई हैं।

अंबानी-अडाणी के बाद देश की तीसरी सबसे अमीर हस्ती

‘ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स’ के मुताबिक, रोशनी नाडार अब भारत की तीसरी सबसे अमीर व्यक्ति बन गई हैं। उनसे ज्यादा संपत्ति केवल मुकेश अंबानी (7.7 लाख करोड़) और गौतम अडाणी (6 लाख करोड़) के पास है। इससे पहले उनके पिता शिव नाडार इस स्थान पर थे।

रोशनी के पास अब HCL टेक्नोलॉजीज में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है, जो देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी मानी जाती है। कंपनी का मार्केट कैप 4.20 लाख करोड़ रुपये है। रोशनी 2009 में HCL ग्रुप से जुड़ीं और 2020 में कंपनी की चेयरपर्सन बनीं। उनके नेतृत्व में HCL ने IBM के 7 प्रोडक्ट्स 13,740 करोड़ रुपये में अधिग्रहित किए, जो कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण था।

रोशनी नाडार यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम के बोर्ड में शामिल हैं। इसके अलावा, वे HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी में स्वतंत्र निदेशक और ‘द नेचर कंजर्वेसी’ के ग्लोबल बोर्ड का हिस्सा भी हैं।

सावित्री जिंदल को पछाड़ा

इस बढ़ी हुई संपत्ति के साथ रोशनी ने जिंदल ग्रुप की सावित्री जिंदल को पीछे छोड़ दिया है, जिनकी संपत्ति 2.63 लाख करोड़ रुपये है। ब्लूमबर्ग की सूची में सावित्री जिंदल अब पांचवें स्थान पर आ गई हैं।

शिव नाडार: दुनिया के 52वें सबसे अमीर व्यक्ति

79 वर्षीय शिव नाडार, HCL टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और शिव नाडार फाउंडेशन के चेयरमैन एमेरिटस हैं। फोर्ब्स की ‘रियल टाइम बिलियनेयर्स’ सूची के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 34.4 बिलियन डॉलर (करीब 2.99 लाख करोड़ रुपये) है। वे दुनिया के 52वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

HCL की स्थापना 1976 में शिव नाडार ने की थी। यह कंपनी डिजिटल, इंजीनियरिंग, क्लाउड और सॉफ्टवेयर सेवाएं प्रदान करती है। वर्तमान में इसमें 2.27 लाख से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं। कंपनी के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर सी विजयकुमार हैं।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views