सीजेपी की सरकार के साथ मीटिंग बेनतीजा खत्म, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी

Neelam
By Neelam
3 Min Read

दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रही कॉकरोज जनता पार्टी (सीजेपी) ने स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना धरना खत्म नहीं होगी। सरकार को दो प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के बाद सीजेपी के दो प्रवक्ताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका ने स्पष्ट किया कि सरकार धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा ले या फिर उनको बर्खास्त करे।

कल दोपहर तक का समय

नई दिल्ली के विट्ठल हाउस में हेल्थ मिनिस्टर जेपी नड्डा और पीएमओ राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सीजेपी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। मीटिंग में सीजेपी की ओर से सौरभ दास और आशुतोष रांका ने फिर से तीन मांगों को रखा, जिन्हें कई बार वे दोहरा चुके हैं। बैठक के बाद सीजेपी ने बताया कि सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कल दोपहर 25 जुलाई 2026 तक का समय मांगा है। सीजेपी ने उम्मीद जताई कि सरकार धर्मेंद्र प्रधान को जल्द ही हटा देगी

ये है सीजेपी की तीन मांगे

इस मीटिंग में इन लोगों ने फिर से मांग रखी कि शिक्षा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया जाए। इसके अलावा 20 से ज्यादा उन लोगों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए, जिन्होंने नीट पेपर लीक से आहत होकर आत्महत्या कर ली थी। तीसरी मांग यह है कि आंदोलन करने वाले लोगों पर कोई कानूनी कार्रवाई न हो, जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज भी हुए हैं, उन्हें वापस लिया जाए।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं- अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा, हमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। विरोध बंद नहीं किया जाएगा। यह विरोध देश के युवाओं का है और यह किसी सोनम वांगचुक या दीपके तक सीमित नहीं है। यह विरोध देश के युवाओं का है, विपक्षी दलों का नहीं। अगर सरकार विरोध का समाधान चाहती है, तो यह केवल धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है।

क्या खत्म होगा आंदोलन?

बातचीत के बाद केंद्रीय जेपी नड्डा ने भी कहा कि सरकार सीजेपी की दो मांगों पर मानने को तैयार है। बातचीत विफल होने के बाद आंदोलन खत्म होने की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है। आंदोलन के चेहरा रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के बीती रात अनशन खत्म होने के बाद ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि अब सीजेपी के साथ बातचीत में कोई बीच का रास्ता निकला आएगा। लेकिन, सीजेपी के नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं होगा तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा।

Share This Article