गुमला : छारदा जंगल में हाथी का कहर: एक ही दिन में दो लोगों की दर्दनाक मौत

KK Sagar
1 Min Read

गुमला : छारदा जंगल में सोमवार को जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पहली घटना सुबह 8 बजे की है जब छारदा गांव के एक वृद्ध व्यक्ति को हाथी ने कुचलकर मार डाला।

दूसरी घटना शाम करीब 5 बजे घटी जब बघनी गांव निवासी जहरुद्दीन अंसारी का 25 वर्षीय पुत्र महफूज अंसारी हाथी को देखने जंगल गया था। ग्रामीणों के अनुसार, कई युवक हाथी को देखने के लिए जंगल में पहुंचे थे। इसी दौरान हाथी अचानक बेकाबू हो गया और दौड़ते हुए महफूज को पकड़ लिया। उसे पटकने और कुचलने के बाद महफूज गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने किसी तरह हाथी को भगाकर महफूज को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Advertisement

लगातार हो रही इन घटनाओं से छारदा और आसपास के गांवों में डर का माहौल है। ग्रामीण प्रशासन से हाथी की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....