धनबाद रेल मंडल के 26 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला संरक्षा पुरस्कार

mirrormedia
1 Min Read

संवाददाता, धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में सोमवार को एक गरिमामय समारोह के तहत मार्च 2025 माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने अपने कर-कमलों से सभी कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

इन कर्मचारियों ने धनबाद रेल मंडल के विभिन्न खण्डों में संरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों जैसे रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल और अन्य संभावित खतरों की समय रहते पहचान कर न केवल दुर्घटनाओं को टाला, बल्कि सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित किया।

समारोह में मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने कहा कि ऐसे कर्मठ और सजग कर्मचारियों के योगदान से ही रेलवे की संरक्षा व्यवस्था मज़बूत बनी हुई है। उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी तरह सजगता और निष्ठा के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

यह आयोजन न सिर्फ सम्मान का अवसर था, बल्कि कर्मचारियों को आगे और बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करने का भी एक माध्यम बना।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views