Jamshedpur : कोल्हान से बाहर भी चंपाई सोरेन सक्रिय, बोकारो जाहेरगढ़ पहुंच मरांग बुरू को टेका मत्था

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने इन दिनों अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। कोल्हान में तो संगठन की मजबूती पर बल दे रहें है। कोल्हान से बाहर निकल कर भी पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। गुरुवार को चंपाई सोरेन बोकारो में आदिवासियों के धर्म स्थल पर जाहेरगढ़ पहुंचकर मरांग बुरू को मत्था टेका। स्टील सिटी में भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिले। जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की।

चंपाई ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि, आज बोकारो के बालीडीह जाहेरगढ़ में माथा टेक कर, आदिवासी अस्मिता व अस्तित्व की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
हिरला मरांग बुरू !
जोहार जाहेर आयो !!

गौरतलब है कि बोकारो जिले में भाजपा की विधानसभा चुनाव में बुरी हार हुई थी। बोकारो विधायक विरंची नारायण और दिग्गज भाजपा नेता व‌ नेता प्रतिपक्ष चंदनकियारी से अमर बाउरी भी विधायकी गंवा चुके हैं।

Advertisement
Share This Article