ब्रेकिंग न्यूज़ -बोकारो में नक्सलियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई: 8 ढेर, एक करोड़ का इनामी प्रयाग मांझी के मारे जाने की सूचना

KK Sagar
1 Min Read

बोकारो जिले के लुगू पहाड़ क्षेत्र में आज सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक आठ नक्सली मारे जा चुके हैं। यह ऑपरेशन झारखंड पुलिस की एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी और माओवादी सेंट्रल कमिटी का सदस्य प्रयाग मांझी उर्फ विवेक की मारे जाने की सुचना है। वहीं इसी के साथ 25 लाख का इनामी अरविंद यादव और 10 लाख का इनामी नक्सली साहेब राम मांझी जैसे कुख्यात नक्सली भी ढेर होने की आशंका जाताई जा रही हैं। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं।

अब तक का सबसे बड़ा झटका

यह मुठभेड़ झारखंड में माओवादियों को अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। लंबे समय से वांछित इन बड़े नक्सलियों का सफाया सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....