Bihar News: राजद विधायक रीतलाल यादव को बेऊर जेल से भागलपुर जेल किया गया शिफ्ट, रंगदारी मामले में हैं आरोपी

Amita kaushal
1 Min Read

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के दानापुर से बाहुबली विधायक रीतलाल यादव को पटना के बेऊर जेल से भागलपुर जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, रीतलाल यादव समेत तीन अन्य कैदियों को सुरक्षा कारणों के मद्देनज़र भागलपुर जेल भेजा गया है।

रीतलाल यादव पर पटना के एक बिल्डर से जबरन पैसे वसूलने (रंगदारी) का गंभीर आरोप है। इस मामले में वह पहले से ही बेऊर जेल में बंद थे। जेल प्रशासन ने उच्च स्तरीय निर्देशों के बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें भागलपुर जेल भेजा।

इस स्थानांतरण को राजनीतिक और कानूनी नजरिए से अहम माना जा रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक इस कदम को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Advertisement

Bihar News/RJD/ Ritlal Yadav/ news/ patna/ politics of Bihar

Share This Article