Health news:गर्मी व हीट वेव से राहत दिलाएंगे ये फल, सेहत का है इनमें राज़

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: गर्मी के मौसम में दिनों दिन तापमान का बढ़ता पारा, चिलचिलाती धूप और गर्म हवाएं हमारे शरीर के तापमान को बढ़ा देती है। जिससे डिहाइड्रेशन लू लगने जैसी समस्याएं घेर लेती है। ऐसे में गर्मी और हीट वेव से राहत देने के उपायों की तलाश हमें रहती है। वैसे इस मौसम में मिलने वाले फलों का सेवन करें आप तो बहुत हद तक गर्मी और लू से अपना बचाव कर सकते है।

ये फल देंगे हीट वेव और गर्मी को भी मात
कच्चा आम-इस मौसम में कच्चे आम से बना आम पना पीना गर्मियों में होने वाली समस्याओं से बचाव का बहुत ही आसान और पारंपरिक तरीका है। यह डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, नकसीर फूटने, बदहजमी, अपच, डायरिया, दस्त, कब्ज जैसे पेट संबंधी समस्याओं के लिए काफी कारगर है।

बेल-गर्मियों में यह पेट संबंधी बीमारियों को दूर रखने में सहायक है। खून को साफ करके त्वचा पर होने वाली घमौरियों-फुंसियों को कम करता है। आंखों में जलन को काम करता है। लू से बचाता है। अपच, कब्ज, डायरिया, एसिडिटी जैसी से बचाता है।

तरबूज – इस मौसमी फल में लगभग 90% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने में मदद करता है और गर्मी जनित थकान से राहत देता है। तुलसी के पत्ते मिला कर बना इसका जूस कब्ज जैसी समस्या में फायदेमंद है।

खीरा और ककड़ी-खीरा और ककड़ी में भी पानी की मात्रा अधिक होती है और यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। यह एक अच्छा खाद्य स्रोत है, जो पाचन में मदद करता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है। इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं।

नारियल पानी- नारियल पानी भी गर्मियों में पीना हेल्दी है। इससे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी नहीं होती। शरीर ठंडा रहता है। नारियल पानी भी गर्मियों में पीना हेल्दी है। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी नहीं होती है। शरीर ठंडा रहता है। नारियल का गुदा भी फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है, जिसे एनर्जी बनी रहती है।

वैसे गर्मी के मौसम में अधिक शर्करायुक्त प्रिजर्वेटिव और मिर्च मसाले वाले खाद्य पदार्थों तो खाने में तो जरूर अच्छे लगते हैं, लेकिन पाचन संबंधी कई तरह की समस्याओं का कारण बनते हैं कोल्ड ड्रिंक भी शरीर में जाकर गर्मी उत्पन्न करते है। इसलिए इस मौसम में इनसे परहेज़ करें। तो चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में भी स्वस्थ रहा जा सकता है।

Share This Article