बिहार के खिलाड़ियों को सीएम नीतीश कुमार ने दी सौगात, राजगीर में नवनिर्मित खेल अकादमी का उद्घाटन

Reena Sharma
1 Min Read

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजगीर पहुंचे। यहां नीतीश कुमार ने राजगीर खेल अकादमी-सह-खेल विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक खेल सुविधाओं का लोकार्पण किया। इस हॉल में बास्केटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल और हॉकी कोर्ट बने हैं। वहां उन्होंने नवनिर्मित इंडोर हॉल का उद्घाटन किया। इस हॉल में कई तरह के खेल खेले जा सकते हैं। इनमें बास्केटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल और हॉकी शामिल हैं। 

खिलाड़ियों को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं

यह परियोजना बिहार के खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जो राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है। इससे खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिलेगा। वे अच्छी तरह से अभ्यास कर पाएंगे।

Advertisement

एफएसएल लैब का भी शुभारंभ 

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राजगीर पुलिस अकादमी में एफएसएल लैब का भी शुभारंभ किया है। अब नालंदा समेत आसपास के जिले के पुलिस को फोरेंसिक जांच के लिए पटना जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी बल्कि राजगीर पुलिस अकादमी में ही जांच की व्यवस्था की गई है। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उपस्थित रहें। 

Share This Article