डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : प्लास्टिक कचरे का सही निबटान करनेवाली पंचायतों को विकास के लिए 20 लाख रुपए अतिरिक्त मिलेगा। वैसे पंचायत जिनके द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में अच्छे प्रयास किए जाएंगे। उन पंचायतो को 20 लाख रुपए अतिरिक्त पंचायत् के विकास योजना में खर्च के लिए जिला से दिया जाएगा। यह बातें उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने समाहरणालय सभागार में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 से संबंधित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजन के दौरान कही मुखिया व जलसहियाओ के साथ आयोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई के उपयोग व गांव-गांव से प्लास्टिक कचरा संग्रहण व संधारण के लिए चर्चा की गई।
लोगों को किया जा रहा प्रेरित
कार्यशाला मे मुखिया व जलसहियाओ के द्वारा घर घर प्लास्टिक संग्रहण के लिए कार्ययोजना बनाई गई। जिसमें पटमदा, पोटका और मुसाबनी के पंचायतों ने प्लास्टिक कचरे के निस्तारण में राह दिखाई। मुसाबनी के तेरेंगा पंचायत के मुखिया दुलारी सोरेन के द्वारा अपने पंचायत अंतर्गत प्लास्टिक प्रबंधन के लिए किए जा रहे कार्यों के प्रक्रिया को बताया गया। जिसके तहत प्रत्येक घरों, दुकानों व सामुदायिक स्थलों से प्लास्टिक कचरा को एकत्रित कर रिक्शा के माध्यम से पंचायत स्तर पर निर्मित प्लास्टिक संग्रहण केंद्र पर लाया जा रहा है। प्लास्टिक संग्रहण के लिए घरों, दुकानदारों व सामुदायिक स्थलों से मासिक शुल्क भी लिया जा रहा है, जिससे रिक्शा को चलाने व दैनिक मजदूरी का भुगतान किया जा सकेपोटका प्रखंड के सानग्राम पंचायत के मुखिया अभिषेक सरदार के द्वारा प्लास्टिक संग्रहण, पृथक्करण इकाई के संचालन और रखरखाव के लिए अथक प्रयास किया जा रहा है, जिसके तहत ग्राम पंचायत में दुकानों घरों से प्लास्टिक कचड़ा उठाव के लिए मासिक शुल्क लिए जाएंगे, जिससे प्लास्टिक संग्रहण केंद्र के संचालन मे खर्च की जाएगी। पटमदा प्रखंड के लावा गांव के जलसहिया पुष्पा दास के द्वारा अपने प्रयास से घरों, दुकानों व बाजार मे लोगो को प्रेरित कर प्लास्टिक कचड़ा संग्रहण के लिए डस्टबिन के द्वारा जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा।