Jamshedpur News : जनता दरबार में उपायुक्त ने किया कई मामलों का समाधान

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आम लोगों की समस्याएं सुनी व प्राप्त आवोदनों पर जांच के बाद उचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया।

फरियादियों ने निजी विद्यालय में नामांकन, आदर्श सहकारी गृह निर्माण स्वावलंबी समिति लि. का चुनाव संबंधी, मनरेगा नियुक्ति प्रक्रिया, घरेलू विवाद, विद्युत कनेक्शन, आवास, जमीन विवाद, लंबित भुगतान, गन लाइसेंस, दुकान आवंटन, नौकरी और जनहित से जुड़े कामों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

उपायुक्त ने क्रमवार सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द समाधान किया जाएगा। मौके पर कई आवेदनों का समाधान भी किया गया। वहीं अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Advertisement
Share This Article