जमशेदपुर : शहर के मानगो की जलापूर्ति व्यवस्था एक बार फिर चरमराई हुई है। पिछले दो दिनों से जलापूर्ति यहां ठप है। जिससे लोग परेशान हैं। जनता में हाहाकार मचा है उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ रहा है और तत्काल कोई समाधान नहीं दिखाई दे रहा है।
मानगो विकास समिति लगातार प्रयास कर रही है कि जलापूर्ति जल्द से जल्द बहाल हो और लोगों को फौरी तौर पर राहत पहुंचाई जा सके।
दरअसल मामला दो विभागों के बीच उलझ कर रह गया है,जलापूर्ति विभाग और बिजली विभाग। कल दोनों विभाग के जिम्मेवार अधिकारियों से लगातार संपर्क करने पर बताया गया था कि बिजली का केबल पंचर था जिसे सुधार लिया जाएगा और आज दोपहर बाद से जलापूर्ति चालू हो पाएगी। लेकिन आज बताया जा रहा है कि अब तैतीस हज़ार केबल में परेशानी है और इसके सुधार के लिए दो संभावनाएं दिख रही हैं। पहली तो नया पोल गाड़ कर केबल खींच कर सुधार करना या वाल में इंसुलेटर लगाकर केबल लगाना तथा पावर सप्लाई बहाल करना। लेकिन यह बिजली विभाग के मेन्टेनेंस एक्सक्यूटिव के सहयोग बिना संभव नहीं है और काफी समय लग सकता है। ऐसा प्रतीत होता है कि विभाग आग लगने पर कुंआ खोदना शुरू करेगा। मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह उनसे संपर्क कर समस्या से अवगत करा चुके हैं और यथा शीघ्र समाधान की मांग की जा चुकी है। अगर आज जलापूर्ति बहाल नहीं हुई तो जनता का गुस्सा नियंत्रण से बाहर हो जाएगा और किसी भी अनहोनी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता और इसकी सारी जिम्मेवारी विभाग की होगी।
मानगो में पेयजल के लिए हाहाकार, लोगों का हाल बेहाल

Leave a comment