विश्व पर्यावरण दिवस पर धनबाद डीआरएम ने किया पौधरोपण, दिया संरक्षण का संदेश

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीआरएम धनबाद अखिलेश मिश्रा द्वारा धनबाद स्टेशन के दक्षिणी छोर पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों की जीवन गुणवत्ता और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

डीआरएम मिश्रा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण का अर्थ है हमारे प्राकृतिक संसाधनों जैसे वन, जल और वायु को संरक्षित करना। इससे हम आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण दे सकते हैं। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के “जल, जंगल और जमीन” बचाने के संदेश को याद करते हुए कहा कि हमें उनके विचारों को अपनाते हुए प्रकृति की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

इस अवसर पर धनबाद रेल मंडल में पंद्रह दिवसीय विश्व पर्यावरण दिवस अभियान भी चलाया गया, जिसमें नुक्कड़ नाटक और रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....