रामगढ़: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर सोमवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार किया गया।

समारोह में उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज और उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मोमेंटो एवं खेल किट प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मानित खिलाड़ियों में शामिल हैं:
जितेंद्र पटेल – पारा स्विमिंग (दिव्यांग खिलाड़ी)
फुटबॉल: अनामिका कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पुष्पा कुमारी
कराटे: प्रियंका कुमारी
तीरंदाजी: तमन्ना वर्मा
इस अवसर पर प्रभारी पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेमरोम सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं आयोजित
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर रामगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
गांधी स्कूल, रामगढ़: फुटबॉल, कबड्डी, साइकिलिंग, कराटे
डीएवी, रजरप्पा मैदान: क्रॉस कंट्री रेस
बरकाकाना: वॉलीबॉल प्रतियोगिता
इन प्रतियोगिताओं में लगभग 400 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे:
अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग तिवारी
विशिष्ट अतिथि: सी.डी. सिंह (सचिव, जिला ओलंपिक संघ), शशि पांडे (कराटे संघ)
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। एसडीओ अनुराग तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें झारखंड के लिए प्रत्येक खेल में कम से कम एक पदक लाने हेतु प्रेरित किया। सभी विजेताओं को ट्रॉफी और मैडल देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता परिणाम:
⚽ फुटबॉल (फाइनल मुकाबले):
बालक वर्ग: डे-बॉर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र ने खेलो इंडिया प्रशिक्षण टीम को 3-2 से हराया।
बालिका वर्ग: खेलो इंडिया टीम ने प्लस टू विद्यालय रामगढ़ को 3-1 से हराया।
🏃♂️ एथलेटिक्स (क्रॉस कंट्री दौड़):
बालक वर्ग:
प्रथम: सौरभ कुमार
द्वितीय: सुभाष कुमार
तृतीय: अनुल कुमार
बालिका वर्ग:
प्रथम: अंजू कुमारी
द्वितीय: पायल कुमारी
तृतीय: सोनी कुमारी
🚴 साइकिलिंग (बालक वर्ग):
प्रथम: आदित्य कुमार
द्वितीय: शुभम कुमार
तृतीय: मोहित कुमार महतो
🤼 कबड्डी:
बालिका वर्ग: गांधी स्कूल ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय कैथा को 30-02 से हराया।
बालक वर्ग: उच्च विद्यालय कोयरी टोला ने गांधी स्कूल को 42-08 से हराया।
👨⚖️ निर्णायक मंडली में शामिल रहे:
महावीर कुमार महतो, विजय कुमार दास, शेखर करमाली, सूरज मुंडा, हिरालाल महतो, फुटबॉल कोच भोला एवं रेखा, प्रकाश महतो।