Homeधनबादजिले में बनाए जाएंगे 75 अमृत सरोवर : उपायुक्त की अध्यक्षता में...

जिले में बनाए जाएंगे 75 अमृत सरोवर : उपायुक्त की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी

मिरर मीडिया : उपायुक्त संदीप सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय के सभागार में अमृत सरोवर योजना समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में जिले में 75 अमृत सरोवर बनाये जाएंगे। न्यूनतम एक एकड़ (0.4 हेक्टेयर) में इस सरोवर का निर्माण किया जाएगा, जहां लगभग 10 हजार घनमीटर की जलधारण क्षमता होगी। इसका उद्देश्य सरोवर में 12 महीना पानी जमा रहने और ग्राउंड वॉटर को रिचार्ज करना है।

योजना के तहत जलाशयों के कायाकल्प के साथ-साथ इसके संरक्षण पर भी जोर दिया जाएगा। 15 अगस्त 2022 तक 30 फीसदी तालाब बनाये जाएंगे तथा 15 अगस्त 2023 तक इसे अनिवार्य रूप से पूरा किया जाएगा। जल जमाव वाले स्थलों की जीआईएस मैपिंग की जाएगी। वहीं अमृत सरोवर पोर्टल भी बनाया गया है।

पंचायतों में सरोवर निर्माण के साथ-साथ आसपास पौधारोपण किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन और वाटर रिचार्ज के लिहाज से यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अमृत सरोवर योजना के पर्यवेक्षण के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। डीडीसी इसके सदस्य सचिव है। वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पेयजल, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई, तकनीकी विशेषज्ञ जलछाजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समिति के सदस्य हैं।

बैठक में उपायुक्त संदीप सिंह, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, निदेशक डीआरडीए मुमताज अली, निदेशक एनईपी इंदु रानी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अजीत सिंह, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल, जिला कृषि पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल 1 व 2, तकनीकी विशेषज्ञ जलछाजन योजना सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular