Homeमहाराष्ट्रमुंबईIndiGo पर 1.20 करोड़ का लगाया गया जुर्माना, सड़क पर यात्रियों को...

IndiGo पर 1.20 करोड़ का लगाया गया जुर्माना, सड़क पर यात्रियों को बैठाना और उन्हें खाना खिलाना पड़ा महंगा

मुंबई: सोशल मीडिया पर एक वीडियो हुआ वायरल, जिसमें मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के कुछ यात्री रनवे पर बैठकर भोजन कर रहे थे। सरकार ने इस पर कड़ाई से प्रतिक्रिया देते हुए एयरलाइंस पर जुर्माना लगाया है। इसके पर्दाफाश होने के बाद, नागरिक उड़ान मंत्रालय ने इंडिगो कंपनी पर 1.20 करोड़ का भारी जुर्माना लगाया है, जो केवल एयरलाइंस पर ही नहीं बल्कि मुंबई एयरपोर्ट पर भी लागू होगा।वीडियो वायरल होने के बाद, सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। एक दिन पहले सोशल मीडिया पर मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के कुछ यात्री रनवे पर बैठकर खाना खा रहे थे। इंडिगो पर कोहरे के कारण फ्लाइट में देरी होने के बाद, उन्हें रनवे पर ही खाना दिया गया और उनके साथ दुर्व्यवहार भी हुआ। नागरिक उड़ान मंत्रालय ने इंडिगो एयरलाइंस पर 1.20 करोड़ का जुर्माना लगाया है, जो केवल एयरलाइंस पर ही नहीं बल्कि मुंबई एयरपोर्ट पर भी लागू होगा। साथ ही, BCAS ने इंडिगो एयरलाइंस और मुंबई एयरपोर्ट को कारण बताओं नोटिस भेजा है, और एयर इंडिया और स्पाइसजेट कंपनी पर भी अलग से जुर्माना लगाया गया है।

इंडिगो ने दिया ये जवाब: कि वे मामले की जांच में शामिल हैं और प्रोटोकॉल के तहत नोटिस का जवाब देंगे।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular