कैन बीयर के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन सतर्क के तहत मिली सफलता

Neelam
By Neelam
1 Min Read

धनबाद- धनबाद रेलवे स्टेशन से गश्ती दल ने 24 कैन बीयर के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन सतर्क के तहत गश्ती दल को ये सफलता हाथ लगी है।

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के द्वारा गठित पोस्ट एवं CIB की संयुक्त टास्क टीम के ने सोमवार को गुप्त निगरानी के तहत दोपहर 12 बजे के करीब धनबाद स्टेशन प्लेटफार्म-3 पर आई ट्रेन संख्या 12371 बीकानेर वीकली एक्सप्रेस के सामान्य कोच में चढ़ने के क्रम में एक व्यक्ति को संदेश के आधार पर हिरासत में लिया गया।

उसके पास से दो पिट्ठू बैग में अवैध अंग्रेजी बीयर बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में उसने स्वीकार किया कि झारखंड से शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दाम में बेचकर पैसा कमा रहा था। गिरफ्तार व्यक्ति तथा जब्त अंग्रेजी शराब को अग्रिम कार्रवाई वास्ते उत्पाद विभाग, धनबाद को सुपुर्द किया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति के नाम प्रिंस कुमार बताया जा रहा है, जो बिहार के जहानाबाद जिले कका रहने वाला है। इसके पास से पिट्ठू बैग में कुल 24 शराब के कैन बरामद किए गए हैं। बाजार में इसकी कीमत 3,600/- बताई जा रही है।

Share This Article