कार्रवाई : बालू खनिज का अवैध परिवहन करते 2 वाहन जब्त, 40 MT क्वार्ट्जाइट का अवैध भंडारण भी पकड़ा गया

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : अवैध खनन व परिवहन के रोकथाम के लिए लगातार खनिज टास्क फोर्स द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम शताब्दी मजूमदार द्वारा शहरी क्षेत्रों में औचक जांच की गई।

इस दौरान मानगो थाना अंतर्गत बालू खनिज का अवैध रूप से परिवहन करते हुए वाहन संख्या – JH05CE – 7524 को जांच के लिए रोका गया और उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू खनिज का अवैध रूप से परिवहन करते हुए वाहन संख्या – BR16G – 9151 को जांच के लिए रोका गया। इन दोनों वाहनों में वैध परिवहन चालान नहीं पाया गया जिसके बाद दोनों वाहनों को जब्त करते हुए मानगों व उलीडीह थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

वहीं एक अन्य कार्रवाई में जिला खनन कार्यालय द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत मौजा कनास में लगभग 40 MT क्वार्ट्जाइट खनिज का अवैध भंडारण पाया गया। जिसे विधिवत्त जब्त करते हुए ग्राम प्रधान बिरजू मुर्मू को जिम्मेनामा पर सौंपते हुए धालभूमगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Share This Article