मिरर मीडिया : धनबाद जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा योजनाओं में कई गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में कई पंचायत के मुखिया ने उप विकास आयुक्त को शिकायत भी की है जिसके बाद उप विकास आयुक्त ने जांच कर पूरे मामले पर कार्रवाई की बात कही।
मिरर मीडिया को पूरी जानकारी देते हुए उप विकास आयुक्त ने बताया कि मनरेगा के कार्यों में कुछ असामाजिक तत्वो के द्वारा मनरेगा में उपद्रव करने की कोशिश किया जा रहा है। एक पंचायत के मुखिया ने भी इस संदर्भ में शिकायत की थी जिसके बाद नजदीकी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए गए है मनरेगा के नियमों में कहीं भी उल्लंघन होता है तो संबंधित लोगों को जेल भेजने का कार्य किया जाएगा। कई जगहों पर एमआईएस में भी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। एमआईएस में कई जगहों पर उपस्थिति शून्य कर दी गई थी। कई जगहों पर मनरेगा में धीमी गति से कार्य चलने की सूचना प्राप्त की जा रही है उस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। हफ्ते में तीन से चार ब्लॉक्स का क्षेत्र भ्रमण किया जा रहा है। जिन पंचायतों के खराब प्रदर्शन है उन्हें शोकॉज किया जा रहा है।