रामगढ़ -राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता ने दिए आवश्यक निर्देश

KK Sagar
2 Min Read

रामगढ़: जिले में राजस्व संबंधित कार्यों की प्रगति को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर अपर समाहर्ता गीतांजलि कुमारी की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में आंतरिक संसाधन, उत्पाद, खनन, विद्युत सहित विभिन्न विभागों से प्राप्त लक्ष्यों की तुलना में अब तक की उपलब्धियों की समीक्षा की गई। अपर समाहर्ता ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित लक्ष्यों की शीघ्र प्राप्ति सुनिश्चित करें।

नीलाम पत्र वादों की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिला और अनुमंडल स्तर के अधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को बैंक प्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।

Advertisement

आईटी मैनेजर वेदांत कुमार ने अंचलवार कार्यों की विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की। दाखिल-खारिज मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए अपर समाहर्ता ने सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत समय-सीमा के भीतर मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही सभी अंचलों में न्यायालय संबंधित मामलों की कॉज लिस्ट को अद्यतन करने को कहा गया।

परिशोधन पोर्टल के माध्यम से भूमि दस्तावेजों में सुधार तथा अन्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने का आदेश दिया।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता दीप्ति प्रियंका कुजूर, तथा सभी अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....