डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: 5वीं बार राष्ट्रपति बनने के बाद व्लादिमीर पुतिन पहुंचे चीन: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरूवार को दो दिवसीय चीन की यात्रा पर पहुंचे हैं। जहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक आधिकारिक समारोह में पुतिन का स्वागत किया। दअरसल पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के बाद पुतिन की यह पहली विदेश यात्रा है।
विश्व के देशों को दिया यह संदेश
वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी चीन यात्रा से दुनिया को रूस-चीन संबंध की प्राथमिकता का संदेश दिया है। हालांकि, ये यात्रा ऐसे समय हो रही है जब दो साल से अधिक समय पहले यूक्रेन पर मास्को के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के बाद रूस आर्थिक रूप से चीन पर अधिक निर्भर हो गया है।
पुतिन ने शी जिनपिंग की जमकर की तारीफ
जानकारी के अनुसार पुतिन अपने समकक्ष शी जिनपिंग और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू करने से ठीक पहले 2022 में हस्ताक्षर किए गए ‘नो लिमिट्स’ पार्टनरशिप के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर चर्चा हो सकती है और कुछ बड़ा एलान भी संभव है। वहीं चीन पहुंचने के बाद रूसी राष्ट्रपति ने शी जिनपिंग की काफी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के विकास और आपसी साझेदारी को एक नए आयाम तक पहुंचाने में शी जिनपिंग ने अहम भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें –
- Big Breaking -लंबी पूछताछ के बाद मंत्री आलमगीर आलम को ED ने किया गिरफ्तार
- Election 2024 :’25 को 25 के साथ’ करें मतदान, टाटा वर्कर्स यूनियन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
यहां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।