Brief….
झारखंड राज्य सरकार ने CO शशिभूषण सिंह पर कार्रवाई करते हुए धनबाद गोविंदपुर से उनका तबादला कर दिया है। वहीं धर्मेंद्र कुमार दुबे को स्थानांतरित करते हुए धनबाद के गोविंदपुर अंचल अधिकारी CO के पद पर पदस्थापित किया है। CO शशिभूषण सिंह पर अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप भाजपा नेता ने लगाया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यह दावा करते हुए लिखा था कि वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के सहयोग से गोविंदपुर सीओ शशिभूषण सिंह ने अकूत संपत्ति अर्जित की है।
Content….
- ED की छापेमारी के बाद राज्य सरकार ने कार्रवाई करते हुए CO का किया तबादला
- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने CO शशिभूषण सिंह पर अकूत संपत्ति अर्जित करने का लगाया आरोप
- CO ने अपने पूरे रिश्तेदार के नाम से करोड़ों की खरीदी कई एकड़ जमीन
- CO आफिस के कर्मचारियों का धनबाद दुबई के अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से संबंध होने का दावा
ED की छापेमारी के बाद राज्य सरकार ने कार्रवाई करते हुए CO का किया तबादला
Details….
𝘬. 𝘬. 𝘴ꪖᧁꪖ𝘳.. ✍️.. : झारखंड में ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है पूर्व CM हेमंत सोरेन के बाद कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और अब CO शशिभूषण सिंह भी जद में आ चुके हैं। ED ने विगत दिनों छापेमारी में Dhanbad स्थित गोविंदपुर CO शशिभूषण सिंह के ठिकानों से कई लाख नगद सहित जमीन से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद किये थें। वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने भी CO पर कई गंभीर आरोप लगाए। इधर झारखंड राज्य सरकार ने CO शशिभूषण सिंह पर कार्रवाई करते हुए धनबाद गोविंदपुर से उनका तबादला कर दिया है। वहीं धर्मेंद्र कुमार दुबे को स्थानांतरित करते हुए धनबाद के गोविंदपुर अंचल अधिकारी CO के पद पर पदस्थापित किया है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने CO शशिभूषण सिंह पर अकूत संपत्ति अर्जित करने का लगाया आरोप
बता दें कि गोविंदपुर के CO शशिभूषण सिंह पर अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप भाजपा नेता ने लगाया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यह दावा करते हुए लिखा था कि वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के सहयोग से गोविंदपुर सीओ शशिभूषण सिंह ने अकूत संपत्ति अर्जित की है। CO शशिभूषण सिंह से पूछताछ के लिए 2 अप्रैल की तारीख तय की है। ED पूछताछ को लेकर समन जारी कर दी है।
ED की छापेमारी के बाद राज्य सरकार ने कार्रवाई करते हुए CO का किया तबादला
शशिभूषण सिंह रांची के रहने वाले हैं जो वर्तमान में गोविंदपुर के CO पद पर कार्यरत थें जिनपर ED की छापेमारी के बाद राज्य सरकार ने कार्रवाई करते हुए तबादला कर दिया। ED की दबिश के बाद माहौल गर्म है उनपर सरकारी जमीन का गड़बड़ झाला का लगातार आरोप लगता रहा है। रांची और हजारीबाग में उनपर आय से अधिक संपत्ति सहित कई मामले चल रहें हैं।
CO ने अपने पूरे रिश्तेदार के नाम से करोड़ों की खरीदी कई एकड़ जमीन
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने CO शशिभूषण सिंह पर यह आरोप लगाया है कि CO ने रांची के विभिन्न इलाकों में अपने पत्नी, बच्चे, रिश्तेदार व दोस्तों के नाम से बहुत सारी जमीने खरीद रखी है। इतना ही नहीं विनय सिंह ने शशिभूषण सिंह की रांची स्थित संपत्ति का ब्योरा एक्स पर जारी करते हुए यह दावा किया है कि रांची के नामकुम, अरगोड़ा, हेसाग, हटिया और तुपुदाना अंचल में शशिभूषण की पत्नी गीता देवी, भतीजी पूजा सिंह, बेटी रिया सिंह, भांजे की पत्नी प्रीति सिंह, मित्र मतबर सिंह, मनीष सिंह, मकसूदन सिंह, भांजा धनंजय सिंह, साला की पत्नी सुमन कुमारी, दोस्त की पत्नी रेणु सिंह, बलवीर जैन, निशांत कुमार, दिव्या कुमारी, नेहा कुमारी, अशोक कुमार और विक्की कुमार के नाम पर कई एकड़ जमीन खरीदी गई है।
CO शशिभूषण सिँह के आवास से बरामद पांच लाख रुपये 2000 के नोट
विनय ने इसे लेकर बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है जिसमें कहा कि CO शशिभूषण सिँह के आवास से बरामद पांच लाख रुपये 2000 के नोट थे। उन्होंने नोट को बदलवाने की जरूरत नहीं समझी। उनका आरोप है कि सीओ प्रिंस खान और उसके गैंग के लिए काम कर रहे थे।
CO आफिस के कर्मचारियों का धनबाद दुबई के अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से संबंध होने का दावा
प्रवक्ता विनय ने CO आफिस के कर्मचारियों का धनबाद दुबई के अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से संबंध होने का दावा किया है। यह भी कहा कि गोविंदपुर अंचल कार्यालय में काम करनेवाले गुलरेज, सोनू, अदनान सुमित और मेंहदी जैसे कुछ कर्मचारियों का प्रिंस खान से संबंध रहा है। ये प्रिंस के लिए जमीन की दलाली करते हैं। कार्यालय में जो भी लोग जमीन खरीदते हैं, उसे प्रिंस नेटवर्क के नाम पर धमकाते हैं और पैसे वसूलकर प्रिंस तक पहुंचाते हैं। इसका एक हिस्सा गोविंदपुर सीओ को भी मिलता है। यह काम गोविंदपुर अंचल कार्यालय में कई वर्षों से चल रहा है।
CO के घर से 15 लाख रुपये बरामद
गौरतलब है कि पिछले दिनों ED की जांच की आंच धनबाद स्थित गोविंदपुर के CO शशिभूषण सिँह पर भी आ गई। शशिभूषण सिंह रांची के रहने वाले हैं जो वर्तमान में गोविंदपुर के CO पद पर कार्यरत हैं। छापेमारी में ED ने CO के घर से 15 लाख रुपये बरामद किए थे। वहीं ED की दबिश के बाद माहौल गर्म है उनपर सरकारी जमीन का गड़बड़ झाला का लगातार आरोप लगता रहा है। रांची और हजारीबाग में उनपर आय से अधिक संपत्ति सहित कई मामले चल रहें हैं। बहरहाल रेड के बाद मिले दस्तावेजो की की जांच जारी है जिसके बाद अभी बहुत कुछ सामने आना बाकी है।
ये भी पढ़े….
- चाईबासा कांड: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव खून चढ़ाने पर सीएम हेमंत की बड़ी कार्रवाई — सिविल सर्जन सहित सभी अधिकारी सस्पेंड
- तेतुलिया जंगल में CISF की बड़ी कार्रवाई — अवैध कोयला खनन पर छापेमारी, भारी मात्रा में कोयला जब्त
- Bihar : धड़ाम से गिरे अनंत सिंह, चुनाव प्रचार के दौरान टूटा मंच, बाल-बाल बचे
- छठ महापर्व पर हजारीबाग में अनोखी पहल — 65 लाख की लागत से फल और घी सहित सभी पूजा सामग्री ‘नो प्रॉफिट-नो लॉस’ बाजार में उपलब्ध 🌾
- Bihar: नालायक को ‘नायक’…तेजस्वी के पोस्टर पर जीतन राम मांझी का तंज

