Homeझारखंडझारखंड के Dhanbad में पहली बार होगा विश्व कठपुतली दिवस World Puppetry...

झारखंड के Dhanbad में पहली बार होगा विश्व कठपुतली दिवस World Puppetry Day का आयोजन : 28 राज्यों से जुटेंगे कलाकार

  • Dhanbad में विश्व कठपुतली दिवस पर चार दिवसीय पुतुल यात्रा का होगा आयोजन
  • देश भर के 28 राज्यों के लगभग डेढ़ सौ कठपुतली कलाकार धनबाद Dhanbad आकर लेंगे हिस्सा
  • निशुल्क होगा विभिन्न विषयों पर आधारित कठपुतली की प्रस्तुति
  • झारखण्ड में पहली बार होगा ऐसा आयोजन : कार्यशाला में कलाकार बच्चें को देंगे प्रशिक्षण

Brief…
भारतीय कठपुतली महोत्सव World Puppetry Day का आयोजन कोयला नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में किया जा रहा है। आगामी 18 से 21 मार्च तक भारतीय कठपुतली महोत्सव “पुतुल यात्रा ” का आयोजन धनबाद में होने जा रहा है।

Details…

𝘬. 𝘬. 𝘴ꪖᧁꪖ𝘳.. ✍️.. : प्रत्येक वर्ष 21 मार्च को मनाया जाने वाला विश्व कठपुतली दिवस World Puppetry Day को लेकर झारखंड में तैयारियां जोरों पर है। इसे लेकर धनबाद Dhanbad में भी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली द्वारा विश्व कठपुतली दिवस World Puppetry Day पर आगामी 18 से 21 मार्च तक भारतीय कठपुतली महोत्सव “पुतुल यात्रा ” का आयोजन धनबाद में होने जा रहा है।

भारतीय कठपुतली महोत्सव का आयोजन कोयला नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में किया जा रहा है।

भारतीय कठपुतली महोत्सव का आयोजन कोयला नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन बीसीसीएल BCCL के सीएमडी समीरन दत्ता और संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ संध्या पूरेचा द्वारा 18 मार्च को शाम 6 बजे की जाएगी।

Symbolic image, World Puppetry Day
Symbolic image, World Puppetry Day

धनबाद के गांधी सेवा सदन में शनिवार को इस सन्दर्भ में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक सह छऊ सेंटर चन्दनकियारी के कोऑर्डिनेटर संजय कुमार चौधरी ने बताया कि यह राष्ट्रीय उत्सव कोल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश मे विलुप्त होती कठपुतली परम्परा को पुनर्जीवित करना है।

देश भर के 28 राज्यों के लगभग डेढ़ सौ कठपुतली कलाकार धनबाद Dhanbad आकर लेंगे हिस्सा

उन्होंने बताया कि झारखंड में पहली बार धनबाद में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा ऐसे कार्यक्रम World Puppetry Day का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश भर के 28 राज्यों के लगभग डेढ़ सौ कठपुतली कलाकार हिस्सा लेने आ रहे है। उन्होंने बताया कि चार दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को कठपुतली का इतिहास और इसकी भारतीय परंपरा से अवगत कराना है।

Dhanbad में आयोजित कठपुतली महोत्सव "पुतुल यात्रा
Dhanbad में आयोजित कठपुतली महोत्सव “पुतुल यात्रा

निशुल्क होगा विभिन्न विषयों पर आधारित कठपुतली की प्रस्तुति

इस Dhanbad में आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने वाले कठपुतली कलाकार धागा कठपुतली, छड़ कठपुतली, छाया कठपुतली और दस्ताना कठपुतली के जरिए सीता हरण, रानी लक्ष्मी बाई, दी लिटिल ब्लू प्लेनेट, गुलिवर की यात्रा, अलादीन, नारायण की महिमा, वीर बजरंगबली, रामायण, सुंदरकांड, टाइमिंग ऑफ दी वाइल्ड, विष्णु प्रसाद राधा, दुर्योधन वध, आएशा जर्नी और कम्ब रामायण जैसे विषयों पर प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम लोगों के लिए निशुल्क होगा। खासकर स्कूली बच्चों के लिए इसमे अलग से कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, ताकि बच्चे हमारी कठपुतली परम्परा को काफी अच्छे से समझ और जान सके।

Dhanbad में आयोजित कठपुतली महोत्सव "पुतुल यात्रा
Dhanbad में आयोजित कठपुतली महोत्सव “पुतुल यात्रा

कार्यशाला में कलाकार बच्चें को देंगे प्रशिक्षण

इस अवसर पर Dhanbad में बच्चों के लिए कार्यशाला का भी आयोजन किया जायेगा जिसमे इस विधा के माहिर कलाकार पूरन भट जो दिल्ली से हैं, रामचंद्र पुलावर- केरल, दादी पुदुमजी दिल्ली से और पश्चिम बंगाल से सुदीप गुप्ता बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। इस अवसर पर पपेट मेकिंग स्टाल  ही लगाया जायेगा जहां लोग पपेट निर्माण सीख सकते हैं ।

ये भी पढ़े….

KK Sagar
KK Sagar
उत्कृष्ट लेखनी के लिए निष्पक्षता, पारदर्शिता और ईमानदारी का होना बेहद जरुरी है। और यहीं कई वर्षो का अनुभव मुझे मेरे पत्रकारिता में लेखनी को आकर्षक बनाता है। आप पाठकों का प्यार मुझे ऐसे ही आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहें और आगे भी मैं ऐसे ही लिखता रहूं। k k sagar....✍️....

Most Popular