चंद्रयान–3 की सफलता के बाद Google ने डुडल बनाकर इसरो को दी बधाई

Anupam Kumar
2 Min Read

इसरो : इसरो ने बुधवार की शाम 6:04 मिनट पर चंद्रयान-3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतार कर इतिहास रच दिया है। इस लैंडिंग के साथ, भारत विशेष क्लब में शामिल हो गया और संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्र सतह को छूने वाला चौथा देश बन गया।
इस सफलता के बाद से ही देश–विदेश से इसरो को कई बधाई संदेश आ रहें है। इसी बीच Google ने भी इस एतिहासिक पल को दर्ज करने के लिए डुडल बनाया और भारत के साथ साथ इसरो के काम की सराहना की है।

गूगल ने अपने पेज पर कहा है कि आज का डूडल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार उतरने का जश्न है। गूगल का कहना है कि चंद्रमा पर उतरना कोई आसान उपलब्धि नहीं है। इससे पहले, केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग पूरी की है,लेकिन अब से पहले कोई भी देश दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में नहीं पहुंच पाया है। मगर भारत ने इस चुनौती को पार कर लिया और इस मिशन की कामयाबी के साथ भारत दक्षिणी ध्रुव पर जाने वाला पहला देश बन गया है।
बता दें कि चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव अंतरिक्ष खोजकर्ताओं के लिए हमेशा से ही रुचि का क्षेत्र रहा है। अब हमारे यान के वहां पहुंचने से भविष्य में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के बारे में कई नई जानकारियां मिल पायेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *