HomeJharkhand Newsएआईडीएसओ का मना 70 वां स्थापना दिवस

एआईडीएसओ का मना 70 वां स्थापना दिवस

जमशेदपुर : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन जमशेदपुर नगर कमेटी की ओर से एआईडीएसओ का 70 वां स्थापना दिवस मनाया गया। संगठन के झारखंड राज्य उपाध्यक्ष रिंकी बंसरियार ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एआईडीएसओ अपने स्थापना काल से ही जनवादी धर्मनिरपेक्ष और वैज्ञानिक शिक्षा की मांग को लेकर छात्रों को संगठित करने का काम कर रहा है। आज झारखंड ही नहीं देश के सभी राज्यों में संगठन छात्रों की समस्याओं को लेकर आंदोलन संगठित कर रहा है। छात्र और शिक्षा प्रेमियों की यह लड़ाई सिर्फ शिक्षा बचाने की ही लड़ाई नहीं है। बल्कि सभ्यता और इंसानियत बढ़ाने की भी लड़ाई है। प्राथमिक शिक्षा को लेकर उच्च शिक्षा की बदहाली अपने चरम पर है। सरकार द्वारा शिक्षा बजट में कटौती और आवश्यक संसाधनों की कमी की वजह से आज सार्वजनिक शिक्षा हांफ रही है। सरकार द्वारा लायी गई नीति नयी नीति शिक्षा नीति 2020 बची-खुची सरकारी शिक्षा को भी समाप्त कर रही है। यह शिक्षा नीति शिक्षा के निजीकरण, व्यापारीकरण और सांप्रदायिक कारण की ब्लूप्रिंट के सिवा कुछ नहीं है। शिक्षा का काम छात्रों में तार्किक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करना होना चाहिए। जबकि नई शिक्षा नीति 2020 में शिक्षण संस्थानों की स्वयत्तता को खत्म कर शिक्षा के केंद्रीयकरण के नाम पर सारा नियंत्रण केंद्र सरकार अपने हाथों में ले रही है। शैक्षिक प्रशासन को समग्र रूप से केंद्रीकृत करने का सरकार का प्रयास शिक्षा के मामलों को पूरी तरह से निरंकुश तरीके से नियंत्रित करने की प्रकृति को इंगित करता है। जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 सरकारी शिक्षा व्यवस्था को समूह नष्ट करने और शिक्षा का संपूर्ण व्यवसायीकरण करने की नीति है।

Most Popular