ग़ुलाल उड़ाकर व लड्डू खिलाकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर ने द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की मनाई ख़ुशी

mirrormedia
3 Min Read

मिरर मीडिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर द्वारा अल्बर्ट एक्का चौक (फिरायालाल) पर झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर गुलाल,अबीर एवं लड्डू खिला कर हर्ष उल्लास मनाया गया। वही मौके पर राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य रोमा तिर्की ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू का देश की राष्ट्रपति बनना गौरवान्वित करता है तथा एक बार पुनः भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की विशिष्टता एवं सार्थकता को सिद्ध करता है। द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा के साथ ही जिस प्रकार का उत्साह एवं समर्थन समाज के सभी वर्गों की ओर से दिखा, वह भारत में ही संभव है तथा यह भारत के समरस समाज का उदाहरण है। हमें आशा है कि देश के प्रथम नागरिक के रूप में उनका नेतृत्व पूरे देश का भविष्य उज्ज्वल करने वाला एवं उन्नतिकारक होगा। भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था के इस पवित्र क्षण को देश के समस्त नागरिकों को उत्सव के रूप में मनाना चाहिए।

वही वक्त के अगले कर्म में महानगर मंत्री रोहित शेखर ने बताया कि द्रोपदी मुर्मू का जन्म उड़ीसा के मयूरभंज जिले में हुआ तथा वे जनजातीय समाज से संबंध रखती हैं। सन् 2000 से 2004 के बीच वे वाणिज्य, परिवहन तथा मत्स्य और पशु संसाधन विभाग में मंत्री रहीं। 2015 में उन्होंने झारखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली। वे झारखंड की पहली महिला राज्यपाल तथा किसी भी राज्य की राज्यपाल बनने वाली पहली जनजाति रहीं। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाली राज्यपाल रही। आदिवासी वर्ग की महिला का राष्ट्रपति बनना सपना लगता था। मगर अभी वो सच साबित हुआ है। भारत ने इतिहास लिखा है। जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, पूर्वी भारत के सुदूर हिस्से में पैदा हुई एक आदिवासी समुदाय की बेटी को राष्ट्रपति चुना गया है।

मौके पर क्षेत्रीय छात्रा प्रमुख विनीत इंदवार, राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य रोमा तिर्की, प्रदेश कार्यालय मंत्री निवास मंडल, प्रादेशिक वि० वि० प्रमुख विशाल सिंह, विभाग संयोजक अनिकेत सिंह, जिला संयोजक प्रेम प्रतीक केशरी, महानगर मंत्री रोहित शेखर, प्रणव गुप्ता, मनीष सिंग  आनंद, रितेश, खुशबू, विद्यानन्द, अंकित रंजन, मोहित,अभी, सचिन, पवन, परुषोत्तम, अभिषेक, साक्षी, संजना,ओशिन एवम सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *