Alert Jamshedpur: कल हो सकती है मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया ‘येलो अलर्ट’

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर में मौसम का मिज़ाज लगातार बदल रहा है। बीते दिन सोमवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही के बीच दोपहर में शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।

कल भारी बारिश का अनुमान, अलर्ट जारी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल 5 अगस्त, बुधवार जमशेदपुर और इसके आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम के इस कड़े रुख को देखते हुए विभाग ने शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

तापमान का लेखा-जोखा

सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया, जो 35.3°C रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक के साथ 27.2°C रिकॉर्ड किया गया। ​हवा में नमी की बात करें तो अधिकतम आर्द्रता 78% और न्यूनतम 72% दर्ज की गई है, जिससे हवा में ठंडक और नमी बनी हुई है।

Share This Article