9.4 C
New York
Friday, March 29, 2024

Buy now

आज़ादी का अमृत महोत्सव, लौहनगरी का खास अंदाज

जमशेदपुर : देश जश्न-ए-आज़ादी की तैयारी में जुटा है। आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा। इस वर्ष हम आज़ादी के 75 वर्ष पूरे कर रहे है और इस पल को और खास बनाने में पूरा देश एकजुट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की जा चुकी है।

पूरा देश देशभक्ति की भावना से जुड़ चुका है और राष्ट्रध्वज के सम्मान में देश के साथ जमशेदपुर शहर में भी हर घर की छत पर तिरंगा लहरा रहा है। आज़ादी के उत्सव को लेकर शहर का नज़ारा ही अद्भुत है। 75 वीं वर्षगाँठ को यादगार बनाने में टाटा स्टील भी पीछे नहीं है। पूरी लौहनगरी दुल्हन के रूप में तब्दील हो गया है। आकर्षक विद्युत सज्जा से पूरा शहर नहा उठा है। हर-चौक चौराहे पर रंग-बिरंगी रौशनी से आज़ादी के 75 वें वर्षगांठ का संदेश दिया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles