वेलेंटाइन डे पर गुस्साए आशिक का सनकी कदम, गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद बुलेट को लगा दी आग

KK Sagar
1 Min Read

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में वेलेंटाइन डे के मौके पर एक हैरान कर देने वाली घटना घटी। लालपुर थाना क्षेत्र के डंगरा टोली चौक के पास एक युवक ने अपनी बुलेट बाइक में आग लगा दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक का अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया था, जिसके गुस्से में आकर उसने बाइक फूंक दी।

आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में बाइक जलकर राख हो गई। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

पुलिस जुटी जांच में

लालपुर थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक के मालिक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन उसकी तलाश जारी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि क्या यह वाकई गुस्से में उठाया गया कदम था या इसके पीछे कोई और वजह थी।

Advertisement

इस घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई और कुछ देर के लिए लोग दहशत में आ गए। पुलिस अब युवक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....