डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने एक महत्वपूर्ण राहत दी है। टाटानगर और आनंद विहार टर्मिनल के बीच जनजाति स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। यह स्पेशल ट्रेन एक फेरे के लिए चलाई जाएगी, जिससे छुट्टियों के सीजन में सफर करने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी।
ट्रेन का विस्तृत शेड्यूल और रूट
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन का संचालन टाटानगर और आनंद विहार दोनों दिशाओं से एक-एक बार किया जाएगा।
टाटानगर से प्रस्थान: यह ट्रेन 23 मई (शनिवार) को टाटानगर स्टेशन से रात 12:30 बजे रवाना होगी। मुरी और कानपुर के रास्ते होते हुए यह अगले दिन सुबह 3:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
आनंद विहार से वापसी: वापसी की दिशा में यह ट्रेन 25 मई की रात 1:45 बजे आनंद विहार से खुलेगी और उसी दिन रात 12:15 बजे टाटानगर वापस पहुंच जाएगी।
इन यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ
यह ट्रेन मुख्य रूप से वाया मुरी, बरकाकाना और कानपुर के रास्ते चलेगी। इससे न केवल जमशेदपुर के यात्रियों को फायदा होगा, बल्कि मुरी और आसपास के क्षेत्रों के लोग भी आसानी से दिल्ली तक का सफर तय कर सकेंगे। वर्तमान में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और राजधानी जैसी ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए यह एक वैकल्पिक और सुलभ माध्यम साबित होगी।

