Dhanbad लोकसभा से इंडिया महागठबंधन कि कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह लगातार जनसमर्थन अभियान में जुटी हुई है। जनसम्पर्क के माध्यम से वह धनबाद के संसदीय क्षेत्र में जनता को साधने का में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
इसी क्रम में शुक्रवार को भी Dhanbad धनबाद लोकसभा के चंदन क्यारी विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र सरदाहा गांव में बोराडीह, पदुडीह, तेलमटिया, बसंतपुर, पोखन्ना पंचायत के गांव अमरडीह, काशीटांड, जिवीका दुपरा पंचायत के बसिया डाबर भंणडरो पंचायत कुरान पंचायत बार-बार पंचायत काटबाजरा तुरीडीह साहिस टोला कोलबेन्दी पंचायत के लोगों से जनसम्पर्क किया।
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/IMG-20240510-WA0034.jpg)
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/IMG-20240510-WA0033.jpg)
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/IMG-20240510-WA0035.jpg)
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/IMG-20240510-WA0037.jpg)
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/IMG-20240510-WA0030.jpg)
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/IMG-20240510-WA0036.jpg)
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/IMG-20240510-WA0031.jpg)
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/IMG-20240510-WA0032.jpg)
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/IMG-20240510-WA0029.jpg)
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/IMG-20240510-WA0028.jpg)
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/IMG-20240510-WA0027.jpg)
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/IMG-20240510-WA0026.jpg)
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/IMG-20240510-WA0024.jpg)
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/IMG-20240510-WA0025.jpg)
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/IMG-20240510-WA0018.jpg)
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/IMG_20240510_215356-1-1152x720.jpg)
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/IMG-20240510-WA0023.jpg)
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/IMG-20240510-WA0022.jpg)
इस बाबत अनुपमा ने कहा कि जनता के विश्वास पर खरे उतरते हुए आमजन की आशाओं को परिपूर्ण करना ही अनुपमा का लक्ष्य है। आप सभी की उपस्थिति की आकांक्षी हूं। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी की समस्या को खत्म करने के लिए, देश में गरीबों दलितों वंचितों के अधिकारी की रक्षा करने और उनके जीवन में बेहतर विकास के लिए कांग्रेस हमेशा से ही प्रयासरत रही है।
इसी प्रतिबद्धता को और भी मजबूत करने और कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए अपने धनबाद लोकसभा क्षेत्र के महिला प्रत्याशी को अवश्य समर्थन दे ताकि धनबाद की आवाज दिल्ली के संसद में प्रखरता से जनता की आवाज बनाकर रख सकूं। अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं। किसानों के लिए उनकी लागत का मूल्य एम एस पी की गारंटी और उनके कर्ज को माफ करने को लेकर कांग्रेस गंभीर है जो आने पर पूरा करेगी।
धनबाद में माफिया राज से जनता को बचाने के लिए ही मुझे कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में आप लोगों की सेवा करने का मौका एवं मूलभूत समस्याओं का निराकरण करने के लिए उतारा है। मुझे आशा ही नहीं विश्वास भी है 25 मई को आप अपना समर्थन धनबाद के बेहतर भविष्य के लिए हाथ के निशान पर अपना बहुमूल्य आशीर्वाद देकर मुझे और मेरी पार्टी को विजयी बनाएंगे।