[su_button target=”blank” style=”glass” background=”#ef422d” color=”#ffffff” size=”6″ text_shadow=”4px 4px 4px #000000″]मिरर मीडिया[/su_button] : टीवी का सबसे चर्चित धार्मिक सीरियल रामायण में श्रीराम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल एक बार फिर श्रीराम की भूमिका में नजर आएंगे। जी हाँ पर इस बार वे छोटे पर्दे पर नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि अरुण गोविल अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड’ के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में भी वो श्रीराम का ही रोल करेंगे, फैंस एक बार फिर से उन्हें वही भूमिका निभाते देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अश्विन वर्दे और अक्षय कुमार ओह माय गॉड 2 का प्रोडक्शन कर रहे हैं जबकि अमित राय इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय हमेशा से चाहते थे कि राम की भूमिका अरुण गोविल ही करें क्योंकि उनसे बेहतर राम के लिए दूसरा चेहरा नहीं हो सकता है। वहीं अरुण गोविल को जब ये ऑफर मिला तो वो भी मना नहीं कर सकें।
गौरतलब है कि इस फिल्म की शूटिंग 13 अक्टूबर से होनी थी मगर तीन क्रू मेंबर्स के कोविड पॉजिटिव होने के बाद शूटिंग की डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब 23 अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग उज्जैन में शुरू होगी। वहीं इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरुण गोविल के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी अहम रोल में नजर आएंगे।

