ध्यान दें रेल यात्री! 24 से 30 अगस्त के बीच ट्रेन से जाने का है प्लान? रद्द और शॉर्ट-टर्मिनेट रहेंगी ये गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर : आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों के चलते रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। 24 से 30 अगस्त के दौरान टाटानगर, चक्रधरपुर, आद्रा और आसनसोल रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है, वहीं कुछ ट्रेनों के गंतव्य स्टेशन में बदलाव किया गया है। घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

रद्द रहने वाली ट्रेनें

68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू: 24 से 30 अगस्त

68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू: 25, 28 और 30 अगस्त

68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू: 30 अगस्त

63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू: 24, 27 और 28 अगस्त

अंतिम स्टेशन से पहले समाप्त और वहीं से खुलने वाली ट्रेनें

18116/18115 चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू: 25, 28 और 30 अगस्त को यह ट्रेन महुदा स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी और वहीं से वापस खुलेगी।

68055/68056 टाटानगर-आसनसोल-टाटानगर मेमू: 24, 26, 27 और 29 अगस्त को यात्रा आद्रा स्टेशन पर ही समाप्त होगी और वहीं से वापस खुलेगी।

68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू: 28 और 30 अगस्त को आद्रा तक ही जाएगी।

68060 आसनसोल-बाराभूम मेमू: 28 और 30 अगस्त को आसनसोल के बजाय आद्रा स्टेशन से चलाई जाएगी।

Share This Article