हेमंत सरकार चलाने की नैतिकता खो चुके हैं : बाउरी

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और चंदनकियारी के विधायक अमर बाउरी ने कहा है कि झारखंड की हेमंत सरकार अब सरकार चलाने की नैतिकता खो चुकी है। खुद सरकार के प्रमुख मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इस कारण अब उन्हें स्वयं नैतिकता के आधार पर सरकार से इस्तीफा दे देना चाहिए। विधायक गुरुवार को साकची के एक होटल में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में मुख्यमंत्री ही भ्रष्टाचार के आदर्श बन जाए, उस राज्य को उस सरकार से खतरा हो जाता है। सरकार के मुखिया का आचरण प्रेरक और मर्यादा पुरुषोत्तम राम की तरह होना चाहिए। लेकिन इस सरकार के मुखिया ने नकारात्मक छवि प्रस्तुत कर राज्य के हित को दरकिनार किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *