डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे मलेरिया जांच अभियान के तहत व्यापक स्तर पर सैंपलिंग की गई। इस दौरान जिले भर में कुल 5,637 लोगों की जांच की गई, जिनमें 34 नए मलेरिया संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
मलेरिया के मामलों का ब्योरा
पीएफ (ब्रेन मलेरिया): 22 मरीज
पीवी (सामान्य मलेरिया): 9 मरीज
मिक्स मलेरिया: 3 मरीज
स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि होते ही सभी मरीजों का इलाज तुरंत शुरू कर दिया है।
प्रखंडवार संक्रमितों की संख्या:
पोटका: 975 लोगों की जांच में 10 संक्रमित पाए गए।
घाटशिला: 6 मरीज
मुसाबनी: 6 मरीज
डुमरिया: 4 मरीज
पटमदा: 2 मरीज
बहरागोड़ा: 1 मरीज
धालभूमगढ़: 1 मरीज
जुगसलाई: 1 मरीज
सिविल सर्जन की अपील
सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि जिले में लगातार की जा रही जांच, त्वरित इलाज और जागरूकता अभियानों के कारण संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि बुखार आने पर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर मलेरिया की जांच कराएं।

