सावधान! इंटरनेट पर बन रहे थे ‘डिजिटल स्लीपर सेल’, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा आतंकी हमला

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: देश की राजधानी समेत कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की एक भीषण आतंकी साजिश का दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक राष्ट्रव्यापी ऑपरेशन चलाकर आजमगढ़, बिहार, भुवनेश्वर और मुंबई से चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों के निशाने पर अयोध्या का राम मंदिर, संसद भवन और महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने थे।

रिमोट कंट्रोल बम और ‘खिलौना कार’ तकनीक
​गिरफ्तार किए गए आतंकियों के पास से दो रिमोट कंट्रोल IED बनाने की सामग्री बरामद की गई है। जांच में खुलासा हुआ है कि ये आरोपी इंटरनेट मीडिया के जरिए ‘डिजिटल स्लीपर सेल’ तैयार कर रहे थे। पुलिस को इनके चैट से पता चला है कि वे खिलौने वाली कारों, बॉल बेयरिंग और कीलों का उपयोग करके घातक बम बनाने की ट्रेनिंग ले रहे थे।

लाल किले पर ‘काला झंडा’ और रेकी का खुलासा
​पकड़े गए आतंकियों में से एक, शेख इमरान ने दिसंबर 2025 में दिल्ली के कई संवेदनशील इलाकों की रेकी की थी। इन आतंकियों की कट्टरपंथी मानसिकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन्होंने सोशल मीडिया पर लाल किले की एक फोटो पोस्ट की थी, जिसे एडिट करके तिरंगे की जगह ‘काला झंडा’ दिखाया गया था।
गिरफ्तार आतंकियों की पहचान
​मोसैब अहमद उर्फ सोनू: आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)
​मोहम्मद हमाद: मुंबई (महाराष्ट्र)
​शेख इमरान: भुवनेश्वर (ओडिशा)
​मोहम्मद सोहेल: कटिहार (बिहार)

Share This Article