एरिया-4 कतरास में सीआईएसएफ और बीसीसीएल की बड़ी कार्रवाई, 18 टन अवैध कोयला जब्त

Reena Sharma
2 Min Read

बाघमारा। एरिया-4 कतरास क्षेत्र में सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने वेस्ट मोदीडीह के खास सिजुआ भूमि माइंस के ऊपरी छोर के पास छापेमारी कर करीब 18 टन अवैध रूप से डंप किया गया कोयला जब्त किया।
कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी मात्रा में कोयला डंप मिला। टीम को कोयले से संबंधित कोई वैध कागजात या ट्रांजिट चालान नहीं मिला। इसके बाद जब्त कोयले को कब्जे में ले लिया गया। वहीं, केशलपुर बत्ती घर के पास स्थित अवैध मुहाने की भराई भी कराई गई।

MMDR एक्ट के तहत कार्रवाई
अवैध खनन और कोयला भंडारण के मामले में माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट (MMDR Act) के तहत कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खनन क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कोयला कहां से आया, जांच जारी
अब जांच का मुख्य बिंदु यह है कि जब्त कोयला आसपास के किसी माइंस से निकालकर यहां जमा किया गया था या फिर किसी अन्य स्थान से लाकर डंप किया गया। अवैध खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

सीआईएसएफ ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में इस तरह की कोई भी अवैध गतिविधि नजर आने पर तत्काल विभाग को इसकी सूचना दें।

Share This Article