जमशेदपुर मर्डर केस में बड़ा एक्शन: बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे सस्पेंड, निरंजन कुमार संभालेंगे कमान

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: बिष्टुपुर के चर्चित डबल डाउन बार हत्याकांड में पुलिस महकमे के भीतर एक बड़ा प्रशासनिक भूचाल आया है। कानून-व्यवस्था और पुलिसिया लापरवाही के आरोपों से घिरी जमशेदपुर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने कड़ा रुख अपनाते हुए बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में जिम्मेदारी तय होने के बाद आलोक दुबे को पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह पुलिस निरीक्षक निरंजन कुमार को बिष्टुपुर थाने का नया कैप्टन नियुक्त किया गया है।

खाकी पर गिरी गाज, अब तक 4 पुलिसकर्मी नपे
​डबल डाउन बार के बाहर सरेआम हुई इस हत्या की वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी थी। घटना के बाद से ही पुलिस की सुस्ती और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका को लेकर तीखे सवाल उठ रहे थे।

लापरवाही की क्रोनोलॉजी
​वारदात के तुरंत बाद, गश्ती दल के 3 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में ढिलाई बरतने के आरोप में सस्पेंड किया गया। अब मामले की गाज सीधे बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे पर गिरी है, जिन्हें सीधे तौर पर जिम्मेदार मानते हुए निलंबित कर दिया गया है।

Advertisement

नए थाना प्रभारी के सामने क्राइम कंट्रोल की चुनौती
​पुलिस विभाग द्वारा थाना प्रभारी पर की गई इस कार्रवाई को अपराधियों और लापरवाह अफसरों के खिलाफ एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। अब शहर के सबसे वीआईपी और व्यस्त इलाकों में से एक बिष्टुपुर की कमान निरीक्षक निरंजन कुमार के हाथों में है।

Share This Article